मौदहापारा संडे बाजार में निगम की कार्रवाई:सड़क पर दुकान लगाने वालों के सामान और ठेले जब्त

मौदहापारा में लगने वाले संडे बाजार में आज नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। मुख्य मार्ग से कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया गया। बार-बार समझाइश के बाद भी सड़क पर सामान रखकर दुकान लगाने वाले फेरी वालों पर सख्ती करते हुए ठेले और सामान जब्त किए गए। अभियान रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर चलाया गया। नगर निवेश विभाग जोन-2 के अधिकारियों, मौदहापारा थाना पुलिस बल और नगर निगम के उड़नदस्ता दल ने मिलकर कार्रवाई की।
टीम ने करीब 20 ठेलों को मार्ग से हटवाया। चेतावनी के बाद भी सड़क पर कब्जा करने वालों के लगभग 10 टेबल, पलंग सहित अन्य सामग्री जब्त कर ली गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर सामान रखकर यातायात बाधित करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अनुसार, लगातार चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान से मौदहापारा संडे बाजार मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम हुई है और लोगों को जाम से राहत मिली है।
पहले ही जारी हो चुका है आईडी अनिवार्य का आदेश संडे बाजार को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम पहले ही आदेश जारी कर चुका है। अब बाजार में दुकान लगाने वाले फेरीवालों को अपना वैध पहचान पत्र नगर निगम में जमा करना अनिवार्य होगा। बिना आईडी किसी को भी व्यवसाय की अनुमति नहीं दी जाएगी। महापौर मीनल चौबे ने नगर निवेश विभाग को निर्देश दिए हैं कि केवल स्थानीय फेरीवालों को ही बाजार में बैठने की अनुमति दी जाए। बाहर से आने वाले व्यापारियों को अनुमति नहीं मिलेगी। सभी दुकानदारों को तय की गई व्हाइट लाइन के भीतर ही बैठना होगा। बाजार का दायरा सीमित किया जाएगा ताकि सड़क पर जाम और अव्यवस्था न हो। बाजार के समय निर्धारण पर भी पुनर्विचार किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के सभी गेंट्री गेट के दोनों छोर पर स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड लगाने और अनुबंध की शर्तों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *