जालोर की 30 ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री शिविर:26 फरवरी तक चलेगा आयोजन, किसानों को मिलेगी 11 अंकों की यूनीक फार्मर आईडी

जालोर में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (एग्रीस्टैक) योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे किसानों को अब 11 अंकों की यूनीक फार्मर आईडी मिलेगी। जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि एग्रीस्टैक योजना के तहत जालोर जिले में आज से 26 फरवरी 30 अलग-अलग ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसानों को 11 अंकों की यूनीक फार्मर आईडी मिलेगी। जिससे किसानों को किसानों पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इन ग्राम पंचायत में होंगे शिविर आयोजन डूडसी, लेटा, मडगांव, चरली, चवरछा, दयालपुरा, निम्बला, नोरवा, नोसरा, कोमता, मेंगलवा, ओटवाला, कालेटी, खोखा, कूका, लूणावास, सरथला, पूनासा, गजीपुरा, जसवंतपुरा, जोडवाड़ा, दईपुर, दांतवाड़ा, धामसीन, डांगरा, बावरला, दांतीया, दूठवा, गोमी व गुडाहेमा ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जायेगा। यूनीक आईडी से यह मिलेगा फायदा इस यूनीक आईडी नंबर के आधार पर किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त के साथ फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। यूनीक फार्मर आईडी नंबर नहीं होने पर पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल सकेगा। खराबे की स्थिति में किसानों का चिन्हीकरण करना आसान होगा। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए किसानों का स्वतः रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। किसानों को कल्याण की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार सत्यापन या रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *