झालावाड़ में श्री सूर्यवंशी कुमरावत (तम्बोली) महिला मंडल ने तम्बोली मोहल्ले स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया। यह उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
उत्सव की शुरुआत ठाकुरजी के श्रृंगार और पूजा-अर्चना से हुई। फागोत्सव प्रारंभ करने से पहले ठाकुरजी को अबीर-गुलाल अर्पित की गई। इसके बाद, उपस्थित महिलाओं को अबीर-गुलाल का टीका लगाकर फागोत्सव मनाया गया। कुमरावत (तम्बोली) समाज की महिलाओं ने राधा-कृष्ण की झांकी सजाई। ढोलक की थाप पर राधा-कृष्ण के मधुर भजन गाए गए। इस दौरान “फागुन की बहार में रंगले मुझको सांवरिया”, “बरसाने में आई जाइयो बुलावे राधा प्यारी”, “काला काला कमर गुजरी मत काले का जिगर करे”, और “रंग मत डारे रे सांवारिया म्हारो गुर्जर मारे रे” जैसे फागोत्सव के भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। नृत्य करने वाली महिलाओं पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की गई। सभी महिलाओं ने स्वयं को गोपी मानते हुए, कृष्ण की झांकी को अपने मध्य में रखकर उसके चारों ओर घूमते हुए भजनों पर नृत्य किया। इस दौरान पुष्पों की वर्षा और राधा-कृष्ण के जयकारों से पूरा मंदिर भक्तिमय हो गया।
उपस्थित सभी महिलाओं ने फागोत्सव का आनंद लिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को फागोत्सव की बधाई दी और होली के आगमन की शुभकामनाएं दीं।


