भीलवाड़ा की प्रताप नगर थाना पुलिस ने चाकूबाजी और मारपीट के एक मामले का खुलासा करते हुए 1 हार्डकोर अपराधी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रताप नगर थाना प्रभारी सुरजीत ठोलिया ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत 21 फरवरी को अनिल यादव ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमे बताया कि उसका रेंटल कार का बिजनेस है और भीलवाड़ा कार रेंटल के नाम से उसका ऑफिस है। उसके फर्म के नाम से कुछ लोगों ने एक फेक इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी बना रखी है। इन आईडी के जरिए कस्टमर को रेंट पर कार देने के नाम पर एडवांस पैसा ले लेते हैं और इन्हें कार लेने के लिए मेरे ऑफिस पर भेज दिया जाता है ?। 20 फरवरी को शाम को मेरे ऑफिस पर प्रकाश उर्फ टेनिया और उसके साथी राजू बन्ना, कान सिंह उर्फ कान्हा,महावीर प्रजापत,आर्यन सिंह सहित कुछ लड़के आए और फेक आईडी को लेकर गाली गलौज और झगड़ा करने लग गए। इसी दौरान प्रकाश ने अपनी जेब से चाकू निकालकर मेरे पेट में मार दिया और मैं वहीं घायल होकर गिर गया। वहां मौजूद मेरे दोस्तों ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम का गठन किया। इस टीम ने हमले में शामिल आरोपियों की विभिन्न स्थानों पर तलाश की। टेक्निकल डेटा, लोकल पुलिसिंग के बाद इन शामिल आरोपियों को डिटेन किया गया और पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे डिटेल पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया हार्डकोर अपराधी जयप्रकाश उर्फ तानिया के खिलाफ भीलवाड़ा के विभिन्न स्थानों में 21 से ज्यादा मामले दर्ज है और ये पुलिस का वांटेड है। ये थे टीम में शामिल
हमलावरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रताप नगर थाना प्रभारी सुरजीत ठोलिया, एएसआई उदयलाल, महेंद्र फौजी, हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, उषा राम, कॉन्स्टेबल सुरेश बिश्नोई, राकेश कुमार, स्वराज, नरेश कुमार। इनको किया गिरफ्तार
प्रताप नगर थाना पुलिस ने इस मामले में शामिल हार्डकोर अपराधी जयप्रकाश उर्फ टेनिया (33) पिता भवरलाल रावल निवासी लेबर कॉलोनी प्रताप नगर, आर्यन उर्फ काका पिता हरदीप सिंह उर्फ बंटी सरदार भीलवाड़ा, युद्धवीर सिंह उर्फ कान सिंह उर्फ कान्हा 20 पिता दुर्गा सिंह निवासी प्रताप नगर, राजू सिंह (36) पिता अभय सिंह राठौड़ निवासी राजपूत कॉलोनी भीलवाड़ा, महावीर (20) पिता कन्हैयालाल प्रजापत निवासी लेबर कॉलोनी प्रताप नगर को गिरफ्तार किया है।


