74 साल की उम्र में साइकिल यात्रा का जज्बा:बंगाल से प्रयागराज महाकुंभ की 1800 किमी की यात्रा पर निकले प्रभात दास

पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के सिमलोन गांव के 74 वर्षीय प्रभात दास ने महाकुंभ में स्नान के लिए साइकिल यात्रा शुरू की है। उन्होंने 21 फरवरी को अपनी यात्रा आरंभ की। वे प्रतिदिन 60 से 65 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। प्रभात दास ने अपनी यात्रा के लिए कंबल, कपड़े और खाने के लिए मूढ़ी और नमकीन साथ रखा है। बंगाल से धनबाद तक की यात्रा पूरी कर चुके हैं। उनका कहना है कि उन्हें हर हाल में प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में स्नान करना है। पंजाब में किसान आंदोलन स्थल तक जाएंगे प्रभात दास की यह यात्रा लगभग 1800 किलोमीटर लंबी होगी। वे पंजाब में किसान आंदोलन स्थल तक जाएंगे। यात्रा के दौरान वे रास्ते में मिलने वाले श्रद्धालुओं को भी महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वर्धमान से नागालैंड की राजधानी कोहिमा तक चला चुके हैं साइकिल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित प्रभात दास कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले वे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व वर्धमान से नागालैंड की राजधानी कोहिमा तक साइकिल यात्रा कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *