शेयर-बाजार में इन्वेस्ट करवाने का झांसा देकर ठगे 12.25 लाख:ठगों ने लिंक भेजकर अकाउंट में जमा कराए पैसे, फर्जी स्टेटमेंट भेजा; पैसे वापस नहीं मिले तो पीड़ित पहुंचा थाना

रायपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। शेयर बाजार में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगों ने एक व्यक्ति से 12 लाख 25 हजार रुपए ठग लिए। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने टिकरापारा थाना पहुंचकर ठगों के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा विजय कुमार तिवारी बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पीड़ित विजय कुमार तिवारी ने टिकरापारा पुलिस को बताया, कि 12 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 के बीच उन्हें एक मोबाइल नंबर 94533-64116 धारक व्यक्ति ने संपर्क किया। आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बताते हुए कहा कि वह कम समय में ज्यादा रिटर्न दिला सकता है। इसके बाद आरोपी ने एक लिंक भेजा और उसमें रजिस्ट्रेशन कर निवेश करने के लिए कहा। ज्यादा पैसा मिलने की लालच में विजय तिवारी ने आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 12,25,000 रुपए जमा कर दिए। शुरुआत में उन्हें मुनाफा दिखाने के लिए फर्जी आंकड़े और स्क्रीनशॉट भेजे गए। जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो बहाने बनाकर टालमटोल की जाती रही। बाद में आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। खुद के साथ ठगी का अहसास होने पर पीड़ित थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया, कि पीड़ित विजय तिवारी की शिकायत पर केस दर्ज करके मामले में जांच की जा रही है। केस में तकनीकी जांच करके आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *