कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली स्थित मोरीजावाली धर्मशाला में संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती मनाई गई। बसीठा रजक समाज समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सुधार और बालिका शिक्षा पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार कैलाश चंद बेनिवाल ने की। इस अवसर पर संत गाडगे महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों ने समाज सुधार पर गहन विचार-विमर्श किया और अधिक से अधिक बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण, संरक्षक बद्री प्रसाद चौहान और लालचंद चौहान सहित मामचंद, रोहिताश, अशोक पंवार, जगदीश, परमानंद जी और हरफूल जैसे कई सदस्य उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में अन्य समिति सदस्य भी मौजूद थे।


