दुकान से घर आ रहे दंपति पर हमला,VIDEO:आरोप-चाचा संपति बहन को दिलाना चाह रहा,जिला अस्पताल में भर्ती

मुंडावर क्षेत्र के पदमाड़ा कला गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मुंडावर थाना क्षेत्र के इस गांव में चाचा-ताऊ के परिवारों के बीच हुए झगड़े में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखे PHOTOS…. घायल संजीव ने आरोप लगाया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी पत्नी के साथ दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे उसके चाचा रमेश और परिवार के करीब चार लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और फरसी से हमला कर दिया। संजीव का आरोप है कि चाचा ने फरसी से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया, वहीं उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। संजीव के अनुसार, उसके पिता सेना से रिटायर्ड थे और माता-पिता सहित दोनों भाइयों का देहांत हो चुका है। अब पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। उसका कहना है कि चाचा उसकी बहन प्रमिला देवी को संपत्ति दिलवाने के नाम पर उस पर लगातार दबाव बना रहे थे और आए दिन झगड़ा करते थे। इसी रंजिश के चलते हमला किया गया। घायल पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी उंगली से सोने-चांदी की अंगूठी और उसकी पत्नी के कानों से सोने के कुंडल भी निकाल लिए।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग आपस में झगड़ते और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *