जेलर ने जेल प्रहरी के खिलाफ दर्ज करवाया मामला:ड्राइवर के लापरवाही से गाड़ी चलाते समय दूसरे जेल प्रहरी की मौत हो गई थी

जोधपुर के करवड़ थाने में सेंट्रल जेल के जेलर ने अपने जेल प्रहरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि जेल प्रहरी ने लापरवाही से गाड़ी चलाई। इसकी वजह से हादसा हुआ और वो घायल हो गए। वहीं गाड़ी में बैठे दूसरे जेल प्रहरी की मौत हो गई थी। जेलर हड़मत सिंह राजपूत ने करवड़ थाने में जेल प्रहरी पप्पाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि 20 फरवरी को हादसा हुआ था। गाड़ी को जेल प्रहरी पप्पाराम चला रहा था। उसने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए नीलगाय से गाड़ी टकरा दी। इसके चलते गाड़ी में बैठे जेल प्रहरी गोपाराम देवासी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि जेलर घायल हो गए थे। 20 फरवरी को हुआ था हादसा
हालांकि इस घटना में जेल प्रहरी के खिलाफ मामला दर्ज होने को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं। जिस गाड़ी में जेलर सवार थे, उसी गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बता दें कि 20 फरवरी को सूरपुरा कल्ला के पास सड़क हादसा हुआ था। इसमें आवारा पशु से जेलकर्मियों की गाड़ी टकराकर पलटी खा गई थी। इसमें जेल प्रहरी गोपाराम देवासी की मौत हो गई थी। वहीं जेलर हड़मत सिंह राजपूत सहित जेल प्रहरी पप्पाराम घायल हो गए थे। सभी नागौर से एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *