यूजीसी नेट दिसंबर का रिजल्ट जारी; जमशेदपुर की अनिशा झारखंड टॉपर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रविवार को यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जमशेदपुर की अनिशा कौर ने 99.8 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर जेआरएफ के लिए क्वालीफाई किया है। अनिशा झारखंड टॉपर बनी हैं। झारखंड से 300 से अधिक अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए हैं। परीक्षा 3 से 27 जनवरी के बीच आयोजित हुई थी। रिजल्ट तीन कैटेगरी में जारी हुआ है। इनमें जेआरएफ, नेट व पीएचडी एडमिशन शामिल हैं।परीक्षा में 6.5 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। रांची से आयुषी और अदिति सफल रहीं : रांची की अदिति कुमारी ने हिंदी विषय में 99.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जेआरएफ के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं, आयुषी पराशर ने अंग्रेजी विषय में 98.4 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। उनकी सफलता पर विभाग के शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *