उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ द्वारा श्रीराम हास्पिटल के सहयोग से 16 फरवरी से आयोजित किया जा रहा स्वास्थ्य परीक्षण सप्ताह का रविवार को संपन्न हुआ। यूपीआरएमएस के कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा ने बताया कि रविवार को स्टेशन रोड स्थित संघ कार्यालय में आयोजित शिविर के साथ स्वास्थ्य परीक्षण सप्ताह का समापन हुआ। शर्मा ने बताया कि रेलकर्मियों और उनके परिजनों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिले इस उद्देश्य से 16 फरवरी से स्वागत परीक्षण सप्ताह आरंभ हुआ था, जिसका डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने शुभारंभ किया था। 1500 लोगों ने लिया लाभ मंडल सचिव ललित गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण सप्ताह में हर दिन रेलवे कालोनियों में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 1500 से अधिक रेलकर्मी और उनके परिजनों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। गर्ग ने बताया कि शिविर का सफल संचालन हो इसके लिए यूपीआरएमएसएम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई थी। गर्ग ने बताया शिविर के अंतिम दिन सुबह से ही रेलकर्मी और उनके परिवार जन अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने आए और विशेषज्ञों की सेवाओं का लाभ लिया। रेलकर्मियों ने यूपीआरएमएस के स्वास्थ्य परीक्षण सप्ताह की सराहना की। ये हुए शामिल शिविर में मंडल अध्यक्ष धुडाराम गुर्जर, मंजू आजाद, दिनेश शर्मा,गौरव गोदारा, डॉक्टर कुमार पाराशर,परमेश्वर माचरा,भंवरलाल जाखड़, अनिल हसानिया, अशोक सैनी, भागीरथ राम, भगवती प्रसाद यादव, दिनेश चौधरी, झूमर राम, शैतान सिंह राजपुरोहित, भीम सिंह मीना व अन्य पदाधिकारियों सदस्यों ने भाग लिया। स्वास्थ्य परीक्षण सप्ताह के समापन पर शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया।


