गुर्जर MLA बनने पर मंडल अध्यक्ष ने कटाए बाल-दाढ़ी:बीजेपी देवली देहात अध्यक्ष ने 6 साल पहले लिया था संकल्प

अपने चेहते नेता के प्रति समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में कितना समर्पण और दिवानगी है, इसकी बानगी सिरोही के रहने वाले देवली देहात बीजेपी मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर के रूप में देखी जा सकती है।
माहुर ने विधायक राजेंद्र गुर्जर के MLA बनने तक 6 साल तक दाढ़र, मूछ और सिर के बाल नहीं कटवाए। 2 साल से तो चप्पल भी नहीं पहन रहे थे। विनोद माहुर विधायक राजेंद्र गुर्जर की कार्यशैली से इतने प्रभावित हुए कि उसने करीब 6 साल पहले राजेंद्र गुर्जर के हारने के बाद संकल्प लिया था कि वह राजेंद्र गुर्जर के MLA बनने के बाद ही दाढ़ी, मूछे और सिर के बाल कटवाएंगे। वहीं 2 साल पहले चप्पल पहनना भी छोड़ दिया। विधायक की मौजूदगी में कटवाये बाल
आखिरकार विनोद कुमार की मनोकामना पूरी हुई और 13 नवंबर 2024 को हुए देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में राजेंद्र गुर्जर को बीजेपी से टिकट मिला और जीत भी गए। उसके बाद उसकी मंशा थी कि वह अब दाढ़ी, मूछ, सिर के बाल कटवाए तो MLA भी इस समय मौजूद रहे।
अब समय मिलने पर सिरोही के पास देहलवालजी महाराज के थानक परिसर में प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर में MLA राजेंद्र गुर्जर आए। उनकी मौजूदगी में विनोद माहुर ने दाढ़ी, मूछ, सिर के बाल कटवाये। फिर MLA राजेंद्र गुर्जर ने उसे चप्पल भी पहनाई। इस दौरान MLA राजेंद्र गुर्जर ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे उनकी मंशा के अनुरूप कार्य करेंगे। मेरी असली पूंजी कार्यकर्ता है। इसलिए लिया था विनोद माहुर ने संकल्प
विनोद माहुर ने 6 साल तक दाढ़ी, मूछ, सिर के बाल नहीं कटाने के मामले में बताया कि 6 साल पहले उनकी पत्नी का ऑपरेशन होना था और उनका नाम भामाशाह कार्ड में नहीं था। इस ऑपरेशन में बिना कार्ड के उनका क़रीब 5 लाख का खर्चा आ रहा था। इसके बाद उन्होंने राजेन्द्र गुर्जर को फोन किया और अपनी दिक्कत बताई तो उन्होंने एक फोन से ही मेरा (विनोद माहुर) नाम कार्ड में जुड़वा दिया। उसके बाद उनकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ और वह स्वस्थ हो गई।
इसके बाद 2018 में राजेंद्र गुर्जर के चुनाव हारने के बाद उन्होंने प्रण लिया कि जब तक वे जीतेंगे नहीं तब तक वह अपनी दाढ़ी व बाल नहीं कटवाएंगे। वहीं 2 साल पूर्व पैरों में चप्पल पहनना भी छोड़ दी थी। जिसके बाद 2024 उप चुनाव में राजेन्द्र गुर्जर की देवली-उनियारा सीट से जीत दर्ज के बाद विधायक बनने से उनका संकल्प पूरा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *