खड़ी कार को रगड़ते हुए पेड़ से टकराया ट्रक:1 की मौत, 6 घायल, बीजापुर से कैटरिंग का काम कर लौट रहे थे सभी

छ्त्तीसगढ़ में जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर डिलमिली पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक की आपस में भिड़ंत के बाद ट्रक सड़क किनारे खड़ी कार को रगड़ते हुए नीचे उतर गया और पेड़ से जा टकराया। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, डिलमिली के पास एक वेन्यू कार सड़क किनारे खड़ी थी। कार में एक युवक सवार था, जो किसी काम से वाहन रोककर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक खड़ी कार को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क से नीचे उतर गया और पेड़ से जा भिड़ा। 1 की मौके पर मौत हादसे में ट्रक में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग घायल हो गए। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कैटरिंग का काम कर लौट रहे थे घायलों ने पुलिस को बताया कि वे बीजापुर में कैटरिंग का काम करने गए थे और वहां से जगदलपुर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान डिलमिली के पास यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *