हिंदपीढ़ी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की

रांची | झामुमो के सदस्यता अभियान के तहत रांची में रविवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। पार्टी की ओर से नेजाम नगर हिंदपीढ़ी में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें उपस्थित पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह संयोजक मंडली के सदस्य अश्विनी शर्मा, संयोजक मंडली महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष नयनतारा उरांव, महिला मोर्चा की उषा उरांव उपस्थित थे। नामकुम प्रखंड के पूर्व उपाध्यक्ष साहिल कुमार यादव,युवा नेता गोपाल पांडे ,पूर्व उपाध्यक्ष रांची यूनिवर्सिटी अतीकुर रहमान, रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व संगठन सचिव मों इरफान खान रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व संयुक्त सचिव कासिफ रजा भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *