पंजाब के मोगा में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोटईसेखां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन लोगों को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय गांधी के निर्देश पर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार नाकाबंदी और गश्त कर रही है। कोटईसेखां पुलिस ने नाके पर साधा वाली बस्ती मोगा की रहने वाली सुनीता रानी और गुरजंट सिंह को रोका। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस तलाशी के दौरान उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच में एक और आरोपी मंजीत सिंह का नाम सामने आया, जिसे भी हिरासत में ले लिया गया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। पुलिस यह पता लगाएगी कि आरोपी हेरोइन कहां से लाते थे और किन-किन को बेचते थे। डीएसपी ने बताया कि सुनीता रानी और मंजीत सिंह के खिलाफ पहले से ही दो-दो मामले दर्ज हैं।


