पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पिछले 6 माह के दौरान 128 मामले दर्ज कर 172 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 24 घंटों के दौरान तीन अलग अलग मामलों में एक महिला सहित 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 240 नशीली गोलियां और 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तलाशी लेने पर 90 नशीली गोलियां बरामद पुलिस ने बताया कि पहले मामले में थाना सिटी फरीदकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर जगतार सिंह की देखरेख में एएसआई तेज सिंह ने तलवंडी रोड ओवर ब्रिज के नीचे दो युवकों सूरज उर्फ जतिन और खुशप्रीत सिंह बलवीर बस्ती फरीदकोट को शक के आधार पर काबू किया और तलाशी लेने पर उनके पास से 90 नशीली गोलियां बरामद हुई। हेरोइन समेत महिला को दबोचा थाना सदर फरीदकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरदित्ता सिंह की देखरेख में एएसआई करमजीत सिंह ने गांव चहिल के पास से गुरदित्त सिंह उर्फ गिट्टी के कमियाना गेट अंबेडकर नगर फरीदकोट को काबू किया। जिससे 150 नशीली गोलियां बरामद हुई। एक अन्य मामले में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह की निगरानी में एएसआई हाकम सिंह ने कोटकपूरा के फरीदकोट रोड से इंदिरा कॉलोनी, जलालेआना रोड की सोना देवी को 15 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस मामले में डीएसपी फरीदकोट त्रिलोचन सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों का अदालत से रिमांड लेकर पूछताछ करते हुए उनके बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे।


