दूल्हा बनने से पहले युवक ने लगाई फांसी:बालोद में 2 महीने बाद होने वाली थी शादी, मोबाइल दुकान में करता था काम

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दूल्हा बनने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पिछले महीने सगाई हुई थी। घर में शादी का कार्ड बांटने का काम चल रहा था। 5 साल की भतीजी उसे मुखाग्नि दी। घटना बालोद थाना इलाके की है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दानिटोला निवासी कोमल सिंह रावटे (30) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसका भंवरमला की बेटी के साथ शादी तय हुई थी। 20, 21 और 22 अप्रैल को शादी होनी थी। बेटे को फंदे से झूलता देख स्तब्ध रह गई मां पुलिस के अनुसार, कोमल के पिता तिलक रावटे सोमवार सुबह 8 बजे खेत गए थे। कोमल अपने कमरे में था। अंदर से कोई आवाज न आने पर कोमल की मां को कुछ अजीब लगा। खिड़की से झांका, तो बेटा फंदे से झूलता मिला। मां की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 5 साल की भतीजी लियांशी ने दी मुखाग्नि ग्राम दानिटोला में उस वक्त भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब शाम 4 बजे महज 5 साल की लियांशी ने अपने चाचा की चिता को मुखाग्नि दी। पिता तुल्य चाचा को खोने के गम में मासूम की आंखें नम थी। परिवार के अन्य सदस्य और गांव वाले भी इस मार्मिक दृश्य को देखकर भावुक हो गए। मोबाइल दुकान में करता था काम ग्रामीणों के अनुसार, कोमल बालोद के कर्मा कॉम्पलेक्स के लक्की मोबाइल दुकान में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। मोबाइल दुकान संचालक लक्की ने बताया कि, रविवार को भी कोमल काम पर आया था। वह चुनाव की वजह से दुकान पर नहीं था। सुबह 10.30 के करीब दुकान पहुंचा और शाम 7 बजे घर चला गया। कोमल शांत स्वभाव का व्यावहारिक व्यक्ति था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला इस मामले में बालोद टीआई रविशंकर पांडेय का कहना है कि, किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का क्या कारण है, वो परिजनों के बयान और जांच के आधार पर पता चलेगा। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *