युवक ने घर में फंदा लगाकर किया सुसाइड:परिजनों ने कमरे में देखा तो लटका मिला; कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था

कोटा में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जितेंद्र बैसला (40) निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार में रविवार सुबह वारदात हुई। घटना के समय जितेंद्र घर पर था। परिजनों ने जब उसे कमरे में संदिग्ध अवस्था में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को देखते हुए जांच जारी है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *