एमपी के 3 जिलों में बूंदाबांदी, कई शहरों में बादल-कोहरा:पचमढ़ी सबसे ठंडा, 10.2° रहा न्यूनतम तापमान, कल फिर बदल सकता है मौसम

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ है। 24 घंटे के दौरान जबलपुर, बुरहानपुर और नर्मदापुरम में बूंदाबांदी हुई, जबकि अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही। रविवार सुबह कई शहरों में हल्का कोहरा छाया रहा। बदले मौसम के चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आई है। फिलहाल, आज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, सोमवार को कुछ जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा राजगढ़ 11.0, उमरिया 13.4, रतलाम 13.6, खजुराहो 13.6, मलाजखंड 13.8 डिग्री रहा। अधिकांश शहरों में पारा 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटों में बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। देखिए मौसम की तस्वीरें MP के पांच बड़े शहरों में फरवरी का मौसम… भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, दिन गर्म भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, जबकि दिन गर्म। वर्ष 2014 से 2024 के बीच 4 साल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया था। रात में 7 साल पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इस बार फरवरी में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार है। इंदौर में बारिश का ट्रेंड नहीं फरवरी में इंदौर में बारिश होने का ट्रेंड नहीं है। 2014 और 2015 में बूंदाबांदी जरूर हुई थी। दूसरी ओर दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है। 2019 में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहता है।
ग्वालियर में कड़ाके की ठंड ग्वालियर में कड़ाके की ठंड का ट्रेंड रहता है। इसकी वजह यहां सीधे उत्तरी हवाएं आना है। 4 फरवरी 2018 की रात में न्यूनतम पारा रिकॉर्ड 1.9 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2019, 2022 और 2023 में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे ही रहा। पिछले साल ग्वालियर में बारिश भी हुई थी। इस बार यहां फरवरी के पहले ही दिन बारिश का दौर रहा है।
जबलपुर में भी बदला रहता है मौसम जबलपुर में भी मौसम बदला रहता है। फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहता है, जबकि रात में तापमान न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहता है। यहां फरवरी में बारिश का भी ट्रेंड है। 10 में से 6 साल यहां बारिश हो चुकी है। उज्जैन में गर्मी, बारिश और ठंड का दौर उज्जैन में गर्मी और ठंड के साथ बारिश भी होती है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है, जबकि रात में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया जाता है। उज्जैन में फरवरी महीने में बारिश का ट्रेंड कम ही है। लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *