नोएडा में ई सिगरेट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार:16 ई सिगरेट और 1848 हुक्का का मादक पदार्थ के डिब्बे बरामद

थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से प्रतिबंधित 16 ई-सिगरेट व प्रतिबंधित हुक्का की तम्बाकू के 1848 डिब्बे विभिन्न कंपनी के बरामद किए। आरोपी अमित गुलाटी पुत्र श्याम सुन्दर गुलाटी को गन्दा नाला टी पॉइंट के पास से गिरफ्तार किया गया है। ऑन डिमांड करता था सप्लाई डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अमित गुलाटी कस्टमर की आन डिमांड पर उनको प्रतिबंधित ई-सिगरेट व प्रतिबंधित हुक्के का तम्बाकू बेचता था। इसके मोबाइल से जो डेटा मिला है। उसमें इसके ग्राहक एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले युवा, स्कूल, कालेज के छात्र, छात्रा शामिल है। दुकान के माध्यम से आमजन मानस को 04-05 लाख रुपए सामान बेचा गया। बेचे हुए सामान से जो रुपया आया उसको अपनी मौज मस्ती में खर्च करता था। बचे हुए पैसों से ई-सिगरेट व प्रतिबंधित हुक्के का तम्बाकू खरीदता था। बरामद की गई ई सिगरेट
16 ई-सिगरेट (ELFBAR, IGET, DRAGBAR, EB DESIGN, SMOK SPACEMAN एंव अन्य अलग अलग कंपनी के) बरामद की गई। इसमें प्रत्येक ई सिगरेट की कीमत करीब 3 से 4 हजार रुपए की है। वहीं प्रतिबंधित हुक्के की तम्बाकू के 1848 डिब्बे जिसमें अफजल हुक्का फ्लेवर, इंपीरियल स्मॉक, अलादीन, मरजानिया, एक्स्ट्रीम गोल्ड लाइन आदि के बरामद किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *