प्रतापगढ़ जिले की अरनोद थाना पुलिस ने 6 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर और उसमें मिलाने वाला केमिकल पाउडर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 21 फरवरी दोपहर 1:30 बजे की है। प्रतापगढ़ एसपी बी आदित्य ने बताया-अरनोद थाना पुलिस की ओर से अरनोद-प्रतापगढ़ रोड पर राधा स्वामी सत्संग आश्रम तिराहे पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान दोपहर 1:30 बजे अरनोद की तरफ से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को युवक ने बाइक रोक ली और घुमाकर वापस जाने लगा। एसपी ने बताया-मौके पर मौजूद टीम ने युवक का पीछा किया और पकड़ पूछताछ शुरू की। युवक की पहचान नारायण (48) निवासी अरनोद के रूप में हुई। युवक के पास एक काले रंग लेदर बैग भी था। पुलिस ने संदिग्ध होने पर जब बैग की तलाशी ली तो उसमें 6 कॉली पॉलीथिन में ब्राउन शुगर और 4 पॉलीथिन में केमिकल पाउडर बरामद किया। 2.708.6 किलो ब्राउन शुगर पकड़ी
पुलिस ने जब जब्त किए मादक पदार्थ का वजन किया तो ब्राउन शुगर 2 किलो 708.6 ग्राम और केमिकल पाउडर 1 किलो 723.2 ग्राम मिला। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपए आंकी गई। एक आरोपी फरार
एसपी ने बताया-प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नारायण ब्राउन शुगर और केमिकल पाउडर देवल्दी निवासी उस्मान से लेकर आया था। जिसे प्रतापगढ़ में मंदसौर नाके पर किसी अन्य व्यक्ति को देना था। पुलिस अब फरार आरोपी उस्मान की तलाश कर रही है। जांच में जुटी पुलिस
प्रतापगढ़ एसपी बी.आदित्य ने बताया-अरनोद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। … यह भी पढ़े प्रतापगढ़ में 40 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी:फार्म हाउस में बना रखी थी फैक्ट्री; राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में हो रही थी सप्लाई प्रतापगढ़ में 40 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स पकड़ी गई। यहां फार्म हाउस में फैक्ट्री बना रखी थी। जयपुर से पहुंची एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स(AGTF) ने यह कार्रवाई की। (पढ़ें पूरी खबर)


