नागौर में युवक की गोली मारकर हत्या:खेत पर पत्नी के साथ कर रहा था रखवाली, पत्नी ने भागकर बचाई अपनी जान

नागौर के मारवाड़ मूंडवा थाना क्षेत्र के नराधना गांव में शनिवार रात एक युवक की टोपीदार बंदूक से गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने मृतक की पत्नी को अगवा करने का प्रयास भी किया, लेकिन वह किसी तरह बचकर भाग निकली।

नीलगाय भगाने के बहाने ले गए जानकारी के अनुसार, शनिवार रात प्रकाश(25) पुत्र छोटूराम (बनबागरिया जाति, खानाबदोश, डेरा रामसिया) अपनी पत्नी पूजा(19) के साथ खेतों की रखवाली कर रहा था। उसी दौरान बाबू उर्फ लाबू पुत्र राजू (डेरा रोल) अपने एक साथी के साथ वहां आया। उन्होंने नीलगाय भगाने का बहाना बनाया और प्रकाश को लेकर खेतों की ओर चले गए। तभी बाबू ने प्रकाश की कनपटी पर बंदूक से फायर कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी ने भागकर बचाई जान
गोली चलाने के बाद आरोपी ने प्रकाश की पत्नी पूजा को उठाने का प्रयास किया, जिससे उसके गले में घाव भी आए। हालांकि, पूजा किसी तरह खुद को छुड़ाकर अंधेरी रात में करीब दो से तीन किलोमीटर दौड़कर अपने भाई के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी।
मृतक की पत्नी पूजा ने पुलिस को बताया कि आरोपियों को उसने पहले कभी नहीं देखा था। वे दिन में एक बार खेतों की ओर आए थे और देखकर चले गए थे। रात में आकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
मृतक प्रकाश और उसकी पत्नी पूजा लगभग दस-पंद्रह दिन पहले ही दस हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से खेतों की रखवाली के लिए यहां आए थे। वे वन्यजीवों और पशुओं से फसलों की सुरक्षा का काम करते थे। पुलिस कर रही जांच
रविवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को मूंडवा अस्पताल की मोर्च्यूरी में पहुंचाया। दोपहर करीब एक बजे शव का पाॅस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *