सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीनियर नेताओं की हाई-प्रोफाइल मीटिंग बुलाई गई। प्रदेशभर से सांसद, विधायक और निकाय चुनाव मंे अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे नेता कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि नगर निगम सभापति ,नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 4 से 6 मार्च, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 9 से 11 मार्च तक हमें सारी प्रकिया को पूर्ण करना है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से जिला प्रभारी-सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, नगर निगमों के संगठन प्रभारी-सह प्रभारी (चुनाव-2025), नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत के नियुक्त पर्यवेक्षक और नगरीय निकाय की प्रदेशस्तरीय टीम ने शिरकत की। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा जनता का अपार आशीर्वाद हमारी जिम्मेदारी और बढ़ाता है, हम उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे,जनता के कार्यों के लिए हम दिन-रात काम करेंगे, कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाजपा कांग्रेस की तरह नहीं है। कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए कुछ भी वादे करती है और इसे पूरा नहीं करती परन्तु भाजपा सोच-समझकर वादे करती है जो भी वादे किए गए उसे भाजपा शत-प्रतिशत पूरा करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा- पंचायत चुनाव के 33 जिलों में 30 जिलों में भाजपा प्रचंड जीत की ओर है ये एक बड़ा जनादेश है। भाजपा के कमल फूल के सामने कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दी। कांग्रेस 0 में आउट
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सभी के सार्थक प्रयास से छत्तीसगढ़ में इतिहास रचने का काम हुआ है। जो नतीजे आए हैं, जिससे कांग्रेस के मुंह से आवाज आ रही है अरे दादा रे ये क्या हो गया? 10 नगर निगम में हमने कांग्रेस को शून्य पर आउट किया है, 3200 वार्डो में से 1868 वार्ड में भाजपा की जीत हुई है। विधासनभा में 46 प्रतिशत लोकसभा में 52 प्रतिशत और नगरीय निकाय चुनाव में 56 प्रतिशत वोट हमें मिले हैं। हम लगातार अपने रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। जाम्वाल बोले समीक्षा करेंगे
भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने सभी को जीत को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत एक विराट जीत है। भाजपा ने 85 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है लेकिन 15 प्रतिशत जो कांग्रेस के पक्ष में आया भाजपा उसकी भी समीक्षा करेगी और आगामी चुनावों में शत प्रतिशत रिजल्ट सुनिश्चित करेगी। सवन्नी ने बताया कहां-कहां भाजपा
भूपेेंद्र सवन्नी ने निकाय चुनाव नतीजों को लेकर बताया कि भाजपा ने सभी 10 नगर निगमों, 49 में से 35 नगरपालिकाओं और 114 में से 81 नगर पंचायतों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। सवन्नी ने प्रदेश टीम द्वारा अपने दायित्वों का शत प्रतिशत निर्वहन कर रिकॉर्ड रचने के लिए प्रदेश टीम का आभार व्यक्त किया और विस्तार से आगमी कार्ययोजना हेतु मार्गदर्शन किया।


