तंत्र विद्या से रुपए दोगुने करने का झांसा:सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के बाद जांच शुरू कर प्रतापगढ़ के आरोपी को किया गिरफ्तार

तंत्र विद्या से पैसे दुगने करने के मामले में दर्ज रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए सोमवार को खुलासा कर गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में केवड़िया निवासी अमृत पत्नी मुकेश आदिवासी ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जो उसके साथ पैसा दोगुना करने के नाम पर 100000 रुपए ले लेने की धोखाधड़ी हुई थी। दर्ज रिपोर्ट पर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला की दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, वृत्त अधिकारी बांसवाड़ा गोपीचंद मीणा के सुपरविजन में सदर थाना अधिकारी बुधाराम विशनोई के नेतृत्व मे टीम बनाई। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों से तंत्र विद्या से पैसे डबल कर झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी की घटनाएं करने वाले संदिग्धो निगरानी रखकर संदिग्ध जब्बार खान पुत्र हाजी मोहम्मद निवासी मोखमपुरा पुलिस थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ़ को पकड़कर पूछताछ की। अभियुक्त ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को करना कबूल कर स्वीकार किया। अभियुक्त जब्बार खान को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ जारी है। जिससे अन्य वारदात खुलने की भी संभावना है। ऐसे करते थे वारदातआरोपी अलग-अलग क्षेत्र में लोहे की टंकी व पेटी बनाने का काम करते हैं जो कम पड़े लिखे लोगों के मोबाइल नंबर ले लेते फिर फोन कर तंत्र विद्या से पैसे डबल करने का झांसा देकर फंसा लेते। पहले असली नोटों पर काला केमिकल लगाकर देते हैं जिससे बाजार में चलाने का कहते। बाजार में नोट चल जाने पर लोगों का भरोसा जीत लेते है। जो लोग उन पर भरोसा कर लेते हैं बाद में काले रंग के मोटे कागज को अलग-अलग नोटों की साइज में काटकर गड्डी बनाकर बैग में बंद कर उसके ऊपर सफेद रंग का पाउडर लगाकर उसके ऊपर काले रंग का केमिकल लगाकर मौके पर खोलने का मना करते हैं। घर जाने के बाद गर्म पानी में उबालने का बोलते। लोगों द्वारा बताई गई विधि से बैग खोलते तब रूपए डबल नहीं मिलते।इस प्रकार लोगों से वारदात को अंजाम दिया जाता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *