महाकुंभ के कारण राजस्थान की 22 ट्रेन कैंसिल:एक का रूट बदला; प्रयागराज और पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को होगी परेशानी

महाकुंभ के चलते उत्तर-पश्चिम रेलवे ने प्रयागराज और पूर्वी भारत की ओर जाने वाली 22 ट्रेन कैंसिल कर दी हैं। वहीं एक ट्रेन का रूट डायवर्ट किया है। इससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- महाकुंभ के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेनों को कैंसिल करने का निर्णय लिया है। जयपुर, जोधपुर समेत राजस्थान के अन्य शहरों से प्रयागराज और पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। दरअसल, रेलवे कई ट्रेनों के रेक का उपयोग महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के संचालन में कर रहा है। इसके कारण उनकी कैंसिलेशन अवधि में बढ़ोतरी की गई है। जबकि एक ट्रेन के रूट में आंशिक परिवर्तन किया गया है। इसका रूट डायवर्ट 1. बीकानेर-गुवाहाटी (15633)- 26 फरवरी को नया रूट: कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *