जयपुर में यूरोप की प्रमुख मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनी Sumetzberger GMBH और DSK Healthcare Solutions ने अपना पहला भारतीय कार्यालय खोला है। क्लार्क्स आमेर होटल में आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। समारोह में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पिटर फ्रेडरिक और एशिया प्रमुख शेख सरफराज मौजूद रहे। DSK Healthcare Solutions की ओर से डायरेक्टर ऑपरेशंस सुदेश सैनी, डायरेक्टर फाइनेंस एंड लीगल डॉ. सतीश नागर और डॉ. सौरभ गोगर ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में साबरी ब्रदर्स एंड टीम ने बॉलीवुड सूफी नाइट की शानदार प्रस्तुति दी। उस्ताद अमीन साबरी ने ‘देना हो जाए’ और ‘एक मुलाकात जरूरी है सनम’ जैसे मशहूर गीतों से समां बांध दिया। उन्होंने दिलचस्प शेर भी पेश किए, जिनमें ‘कभी खुशी से खुशी की तरफ नहीं देखा’ और ‘कौन कहता है बुजुर्ग इश्क नहीं करते’ शामिल थे। यह कार्यालय फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट, मेडिकल रिसर्च, हॉस्पिटल मैनेजमेंट और इंडस्ट्री 4.0 टेक्नोलॉजी में सेवाएं प्रदान करेगा। कंपनी का लक्ष्य भारत में चिकित्सा सेवाओं को वैश्विक मानकों तक पहुंचाना है। इस पहल से भारतीय स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का विस्तार होगा।


