मंत्री के भांजे के मारपीट का Video:पूर्व सीएम भूपेश ने किया शेयर, कहा- भांजे के लिए रोज की बात, ऐसे कैसे चलेगा मंत्री जी

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। भूपेश के शेयर किए गए इस वीडियो में कुछ लोग थाने में हंगामा करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक शख्स पुलिस के सामने एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ रहा है। भूपेश बघेल ने इस वीडियो को मनेंद्रगढ़ के झगराखांड थाने का बताया है। जिसमें बघेल ने दावा किया है कि थाने में हंगामा करने वाले लोग छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के भांजे हैं। बघेल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए मंत्री पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री के भांजे के लिए यह दैनिक क्रिया-कलाप का हिस्सा बन गया है। ऐसे कैसे चलेगा मंत्री जी? एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने भी इस मामले में आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में मंत्री के भांजे थाने को अखाड़ा समझ रहे हैं। विपक्ष ने मांग की है कि स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करवानी चाहिए। पुलिस से इस घटना पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। क्या है इस वायरल वीडियो में इस वीडियो में कुछ लोग थाने में हंगामा करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक शख्स पुलिस के सामने एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *