पाली में सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी की शिकायत पर मंत्री जोराराम कुमावत ने जांच के आदेश दिए। जांच में निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी मिली। ऐसे में ठेकेदार की अमानत राशि जब्त कर उस पर पेनल्टी लगाई। साथ नए सिरे से टेंडर कर अन्य फर्म से गुणवतापूर्ण कार्य करवाए जाने का आदेश दिया है। फर्म 7 महीने में नहीं कर पाई काम पूरा सार्वजनिक निर्माण विभाग, पाली खण्ड कार्यालय के अधीन DMFT योजना में गुंदोज से डेंडा के बीच डामर सड़क का निर्माण हुआ। अजमेर की मेसर्स गुरु कंस्ट्रक्शन पर विभाग ने रिस्क एडं कोस्ट की कार्रवाई प्रस्तावित की है। स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने इस निर्माणधीन सड़क का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए थे। इस सड़क का डीएमएफटी योजना में 353.41 लाख रुपए की लागत से गुन्दोज से डेंडा के बीच करीब 7.2 KM लंबी सड़क निर्माण का कार्यादेश 23 मार्च-2023 को मेसर्स गुरु कंस्ट्रक्शन,अजमेर को दिया। इस कार्यदेश के अनुसार फर्म को यह कार्य 7 महीने में पूरा करना था, मगर की गति इतनी धीमी थी कि जून-2025 तक भी पूरा नहीं किया गया। सिर्फ 4 किमी ही बन पाई सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी ने जून-2025 तक मेटल वर्क पूरा करके करीब 4 KM तक डामरीकरण का कार्य ही किया था। इसी बीच मानसून में अतिवृष्टि से निर्माणाधीन सड़क के किनारे जलभराव होने सड़क क्षतिग्रस्त हो गईI इस पर ग्रामीणों ने इलाके के दौरे पर पहुंचे केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत से इसकी शिकायत की तो उन्होंने मौके पर सड़क का निरीक्षण किया और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। कंपनी की पेमेंट रोकी मंत्री के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता सर्वे एव गुण नियंत्रण वृत जोधपुर ने जांच की। जांच में पीडब्लयूडी ने यह कार्य नोर्म्स अनुसार गुणवत्तापूर्ण नहीं होना पाए जाने पर कंपनी के भुगतान पर रोक लगा दी। अब अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता सानिवि संभाग प्रथम जोधपुर ने इस कंपनी के विरूद्ध अनुबंध की धाराओं के तहत रिस्क एडं कोस्ट की कार्यवाही करते हुए कंपनी की अमानत राशि जब्त कर उस पर पेनल्टी वसूलने के साथ नए सिरे से टेंडर कर अन्य फर्म से गुणवतापूर्ण कार्य करवाए जाने का आदेश दिया है।


