प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक सिकंदरा कस्बे में आयोजित हुई। मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा में 28 फरवरी को अजमेर की सभा को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी विधायकों ने वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की तुलना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल से करते हुए विकास कार्यों, जनहितकारी निर्णयों और सुशासन के मुद्दों पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कम समय में सरकार ने प्रदेश के विकास को नई गति दी है। जनसंपर्क अभियान चलाएंगे जिला प्रभारी सोमकांत शर्मा ने कहा प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं आमजन को सभा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि अधिकतम संख्या में लोगों को लेकर पहुंचेंगे और सभा को ऐतिहासिक बनाएंगे। 3 जिलों के पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में विधायक भागचंद टांकडा, विक्रम बंशीवाल, बिहारी लाल बिश्नोई, सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, करौली जिला प्रभारी नारायण मीणा, सवाई माधोपुर जिला प्रभारी संजय नरूका, दौसा विधानसभा प्रत्याशी जगमोहन मीणा, करौली जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, जिला महामंत्री विपिन जैन, हरकेश मटलाना, लेखपाल कसाना, मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल, जिला उपाध्यक्ष सोमेश विजय, मंजूलता जाटव, महेंद्र पीलोडी, गुलाब बैरवा, जिला मंत्री सियाराम शर्मा, ममता सैनी, विनीत बंसल, आईटी जिला प्रभारी मनीष पहाड़िया, सोशल मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा, आईटी सेल जिला सह-संयोजक महिपाल सिंह, जिला कार्यालय मंत्री किशोरी लाल बैरवा तथा जिला कोषाध्यक्ष मुरारी लाल धौंकरिया सहित दौसा, करौली एवं सवाई माधोपुर जिले के सभी जिला पदाधिकारी शामिल हुए।


