पाली में रविवार को जाडन टोल नांके के पार रविवार को एक ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में हाईवे पर कंक्रीट बिखर गई। ऐसे में, एक तरफ का हाईवे करीब 1 घंटे जाम रहा। पुलिस ने ट्रेलर को साइड करवा कर जाम खुलवाया। गनीमत रही कि हादसे में ड्राइवर को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं लगी। आगे वाले ट्रक ने ब्रेक लगाए थे सदर थाने के ASI मोहनलाल गुर्जर ने बताया कि आसींद से गुजरात जाते समय जाडन टोक नाके के पास कंक्रीट से भरा एक ट्रेलर पलट गया। इसी ट्रेलर के आगे चल रहा ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा कर स्पीड धीरे कर ली थी। क्रेन से साइड करवा कर जाम खुलवाया ऐसे में, पीछे आ रहे कंक्रीट से भरे ट्रेलर के ड्राइवर ने ब्रेक लगाए तो ट्रेलर पलट गया। हादसे में ट्रेलर में भरी कंकरीट सड़क पर बिखर गई। जिससे हाईवे का एक तरफा रास्ता जाम हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से ट्रेलर को सड़क किनारे करवाया और सड़क पर फैली कंकरीट को भी हटवाकर यातायात सुचारू किया।


