जिला प्रशासन, पाली एवं राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) के संयुक्त तत्वावधान में पाली के रामलीला मैदान में आयोजित हो रहे ‘सरस राजसखी मेल में रविवार को राजीविका की स्टेट ब्रांड एम्बेसडर रूमादेवी पहुंची। वे मेले में स्टॉल लगाने वाली महिलाओं से मिली और उनका हौंसला बढ़ाया। बोली कि मेहनत बरकरार रखो। आपके सपने पूरे होंगे। प्रोडक्ट को ऑनलाइन भी बचना शुरू करो ताकि बिक्री बढ़े।
पाली के रामलीला मैदान में 21 से 27 फरवरी तक मेला आयोजित हो रहा है। मेले में प्रदेश भर से 62 स्टॉल्स महिलाओं ने लगाई है। जहां तरह-तरह के उत्पाद बेचे जा रहे है। खास बात यह है कि ज्यादातर प्रोडक्ट हेंड मेड है। जो शहरवासियों को खासे पसंद आ रहे है। एक दिन में एक लाख रुपए की बिक्री
मेला शहरवासियों को खासा पसंद आ रहा है। मेले के पहले ही दिन शहरवासियों ने जमकर खरीदारी की। एक लाख रुपए के प्रोडक्ट बिके। ऐसे में महिला उद्यमियों के चेहरे खिले हुए है।


