सिटी डिस्ट्रीब्यूटर टीम ने जीता DB फ्रेंडली मैच:115 रनों का पीछा करने उतरी सीकर ऑफिस टीम 86 पर सिमटी

सीकर में दैनिक भास्कर की ओर से संडे को फ्रेंडली क्रिकेट मैच हुआ। इस रोमांचक क्रिकेट मैच में सिटी डिस्ट्रीब्यूटर टीम ने सीकर भास्कर ऑफिस टीम को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की। मैच प्रिंस क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया, जहां दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। सीकर संस्करण टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी डिस्ट्रीब्यूटर टीम ने सचिन सिंह 33, अजय 12, सनी 19, बंटी के 12, नरेंद्र 7, विकास नायक 10, विशाल नायक 8 रन की बदौलत निर्धारित ओवरों में 115 रनों का स्कोर खड़ा किया। जयपाल, नरेंद्र, मो. शकील ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भास्कर ऑफिस टीम 86 रनों पर ही सिमट गई। भास्कर ऑफिस टीम के रंजीत 27 और मयंक ने 23 रन बनाए। इस तरह सिटी डिस्ट्रीब्यूटर टीम ने 29 रनों से मैच जीत लिया। प्रशांत ने 9 रन देकर 4 विकेट लिए। मैन ऑफ द सीरीज रंजीत सिंह को दी गई। विजेता टीम को क्लस्टर HR हैड रामकिशन मीणा, प्रोडक्शन मैनेजर दिनेश मेघवंशी, एकाउंट्स मैनेजर रवि शर्मा, यूनिट सर्कुलेशन हैड मो. इदरीश व जगदंबा न्यूज एजेंसी के सोमेंद्र जोशी ने ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए। दैनिक भास्कर की इस पहल की हुई सराहना मैच के बाद सभी खिलाड़ियों ने दैनिक भास्कर की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस मैच ने ना केवल खेल के माध्यम से टीम स्पिरिट को बढ़ावा दिया, बल्कि ऑफिस और वितरक टीम के बीच बेहतर तालमेल भी स्थापित करने में सफल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *