फ्लाईओवर की सड़कों पर सफाई नहीं

अमृतसर| निगम द्वारा मुख्य सड़कों की नियमित सफाई तो की जा रही है, लेकिन फ्लाईओवर की सड़कों की अनदेखी की जा रही है। लोगों का कहना है कि रोजाना सफाई न होने के कारण फ्लाईओवर पर धूल, मिट्टी और कूड़ा जमा रहता है। मुख्य मार्ग साफ दिखते हैं, जबकि फ्लाईओवर पर गंदगी के कारण बदहाल स्थिति बनी रहती है। इससे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है। लोगों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि फ्लाईओवर की सड़कों की भी नियमित सफाई की जाए। – विनोद कुमार निवासी रामबाग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *