काजीमंडी में बेशकीमती जमीन पर सालों से कब्जे, अब ट्रस्ट पुनर्वास कर खाली कराएगा

शहर में बेशकीमती जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने अब कमर कस ली है। काजीमंडी में सालों से कबाड़ियों ने ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे किए है। अब ट्रस्ट जमीन से कब्जे हटाएगा। इसके लिए ट्रस्ट ने पुनर्वास की प्लानिंग की है। ट्रस्ट अब इन परिवारों का डेटा जुटाएगा, और यह देखा जाएगा कि इनमें से कितने लोग पात्रता के आधार पर पुनर्वास के हकदार हैं या नहीं। हाल ही में ट्रस्ट की बैठक में अवैध कब्जों को लेकर मुद्दा भी गरमाया था। इसके लिए पहले अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस भी दिए जाएंगे। जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने सूर्या एक्लेव योजना को विकसित किया था। यहां पर काजीमंडी में ट्रस्ट की जमीन पर अवैध बस्तियां बसी हैं। इन कब्जों के कारण न केवल ट्रस्ट की विकास योजना प्रभावित हो रही है, बल्कि करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति का उपयोग नहीं हो पा रहा है। काजीमंडी से अवैध कब्जों को हटाने के पूर्व सरकार ने भी कार्रवाई की थी। इसमें अवैध कब्जों वालों को शिफ्ट कर सूर्या एनक्लेव में 2-2 मरले के प्लाट आवंटित करने की प्लानिंग की थी, लेकिन नोटिफिकेशन नहीं होने से पेंडिंग हो गया था। इसके बाद से अवैध कब्जे नहीं हट सके। हाल ही में काजीमंडी के रहने वाले विनोद और देवराज ने कहा कि ट्रस्ट ने पहले लोगों को शिफ्ट किया था। यहां के आसपास के लोगों ने भगा दिया था। इसके बाद से सभी लोग काजीमंडी में रहते हैं। इस संबंध में चेयरमैन रमणीक रंधावा ने कहा कि ट्रस्ट की जमीन से अवैध कब्जे हटाने की प्लानिंग की जा रही है। इसके लिए कानून के दायरे में रहकर सख्त कदम उठाएंगे। कब्जों से 120 फीट रोड का काम भी फंसा काजीमंडी में सैकड़ों परिवारों का कब्जा होने के कारण यह मामला काफी संवेदनशील माना जा रहा है। ट्रस्ट इस बेशकीमती जमीन को खाली कराएगा। अवैध कब्जों के कारण ट्रस्ट को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है। जिसकी भरपाई के लिए अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। सूर्या एनक्लेव एसोसिएशन के प्रधान एमएल सहगल ने कहा िक सूर्या एक्लेव में 120 फुटी रोड का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। यहां पर लोगों ने अवैध कब्जे किए हैं, जबकि 120 फुटी मेन रोड सीधे श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू, महाराजा रणजीत िसंह एवेन्यू की तरफ जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *