माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में दाखिले शुरू

जालंधर| माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स (मोहाली), ने वर्ष 2026 के सत्र के लिए दाखिला नोटिस जारी कर दिया है। यह मौका विशेष रूप से पंजाब की उन लड़कियों के लिए है जो भारतीय सेना कमीशन अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। मोहाली स्थित 9 एकड़ के इस विशाल और पूरी तरह से आवासीय कैंपस में छात्राओं को रक्षा सेवाओं की चयन प्रक्रिया के लिए तैयार किया जाता है। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए केवल वही लड़कियां पात्र हैं जो पंजाब की स्थायी निवासी हैं और जिन्होंने वर्ष 2026 में अपनी 12वीं की परीक्षा पास की हो। इस के साथ आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की उम्र कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 की शाम 6 बजे तक वेबसाइट www.mbafpigirls.in या http://recruitment-p ortal.in, http://recruitment-p ortal.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *