एलपीयू व राउंड ग्लास हॉकी में फाइनल आज

जालंधर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में जारी दूसरे हरचंद सिंह संधू स्मृति हॉकी टूर्नामेंट में एलपीयू और राउंड ग्लास हॉकी अकादमी का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। ओलिंपियन बलविंदर सिंह शमी ने बताया कि लड़कियों के वर्ग में फाइनल मुकाबला गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच होगा। उन्होंने बताया कि लड़कों के वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में राउंड ग्लास हॉकी अकादमी बुटाला ने ध्यानिया स्पोर्ट्स क्लब को हराया, जबकि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने राउंड ग्लास एलकेसी को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। लड़कियों के वर्ग में जीएनडीयू ने खालसा कॉलेज अकादमी को और पंजाबी यूनिवर्सिटी ने एलकेसी जालंधर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर विशेष रूप से खिलाड़ियों से मिलने के लिए अर्जुन अवार्डी खुशबीर कौर पहुंचे। इस अवसर पर जूनियर हॉकी विश्व कप विजेता विक्रमजीत सिंह काका उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *