दसवंध निकाल कैंप लगाया, 35 मरीजों के ऑपरेशन कराए

अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट में प्रो. संत सिंह जी की स्मृति में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान अर्जन सिंह (12) और कबीर सिंह (10) ने अपने दसवंध से जरूरतमंदों के लिए नेत्र जांच एवं ऑपरेशन कैंप लगवाया। यहां रेटिना विशेषज्ञ डॉ. गगनदीप सिंह और उनकी टीम ने 70 से अधिक सफेद मोतियाबिंद के मरीजों की जांच की। इनमें 35 के ऑपरेशन किए गए। संस्था चेयरमैन तरसेम कपूर ने बताया कि सभी ऑपरेशन आधुनिक लेजर तकनीक से किए गए हैं, जिससे मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर अपनी सामान्य दिनचर्या में लौटने में सक्षम हुए। संस्था की सह-संस्थापक सुनीता कपूर ने कहा कि ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। यहां जनरल सेक्रेटरी संजय सभ्रवाल और ललित भल्ला भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *