एपीएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मलसियां के मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। कॉलेज के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर राम मूर्ति के नेतृत्व में स्टाफ और स्टूडेंट्स ने कॉलेज और मंदिर को फूलों और रंगोली से सजाया। कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के प्रेसिडेंट डॉ. प्रवीण बेरी और वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सीमा बेरी ने हवन में भाग लिया। प्रिंसिपल जे चौहान ने कॉलेज की प्रोग्रेस के बारे में जानकारी शेयर की और क्लास और लैब का टूर भी कराया। यहां वाइस प्रिंसिपल गुरप्रीत कौर, कोऑर्डिनेटर कुलदीप चौहान, सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह, अकाउंटेंट हरजीत सिंह, मनजीत सिंह, दविंदर कौर, इंदरबीर कौर, कुणाल चौहान, मंदीप कौर, ईशु संधू, नीतू, प्रभजोत कौर मौजूद थीं।


