मोहल्ला रमदासपुर स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में प्रबंधक कमेटी, श्री गुरु रविदास नौजवान सभा एवं समूह मोहल्ला निवासियों के सहयोग से रविवार को डेरा सचखंड बल्लां के संस्थापक ब्रह्मलीन संत सरवण दास जी का 131वां जन्मदिन मनाया गया। धार्मिक समागम में पहले अमृतवाणी सतगुरु रविदास जी महाराज जी के पाठ के भोग डाले गए। उपरांत अरदास हुई जिसमें कव्वाल अमान अली खान की पार्टी द्वारा श्री गुरु रविदास जी की महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान संत सरवण दास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जन कल्याण और समाज हित में किए गए उनके कार्यों को याद किया गया। यहां प्रबंधक कमेटी और नौजवान सभा के सदस्य मौजूद रहे।


