किशनगढ़ में फ्री डेंटल चेकअप कैंप लगाया

डेरा सचखंड बल्लां द्वारा चलाए जा रहे संत सरवन दास चैरिटेबल आई अस्पताल के सहयोग से गांव किशनगढ़ के गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास भवन में फ्री डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप की शुरुआत अरदास से हुई। अस्पताल मैनेजर बीसी चोपड़ा की देखरेख में डेंटल स्पेशलिस्ट डॉ. दीक्षा मनोचा और असिस्टेंट निशा थापर ने मरीजों के दांतों की जांच की और जरूरतमंदों को फ्री दवाइयां दीं। इस दौरान 42 मरीजों ने सुविधा का फायदा उठाया। यहां सरपंच डॉ. गुरबख्श सिंह स्वामी, मास्टर सुरजीत सिंह जस्सल, गुरवीर सिंह ढिल्लों, बहादुर चंद और रसपाल सिंह, गोवर्धन दास कैरों, रवि बंगा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *