जालंधर| पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राहुल निवासी नई कॉलोनी, गांव बंबियावाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन मोटरसाइकिल बरामद किए। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव धीणा के पास गश्त और नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे धर दबोचा। प्रारंभिक जांच में आरोपी के पास से दो चोरी के मोटरसाइकिल बरामद हुए। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया, तो पूछताछ में उसने एक अन्य वारदात को कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक छिपाकर रखा हुआ बिना नंबर का पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।


