सैर करने आए बुजुर्ग की एक्टिवा चोरी

जालंधर| बर्ल्टन पार्क में शुक्रवार सुबह सैर करने आए 72 वर्षीय बुजुर्ग की एक्टिवा अज्ञात चोर चुरा ले गए। मधुबन कॉलोनी निवासी अश्विनी कुमार पुत्र विजय मनोहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह पार्क में टहलने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी एक्टिवा पार्किंग स्थल पर खड़ी की और सैर करने चले गए। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी एक्टिवा वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *