जालंधर|सिटी के वडाला चौक से लेकर नगर निगम की हद तक 19.75 लाख से रोड के दोनों किनारों पर नई पब्लिक लाइटें लगेंगी। इसके लिए नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। नई लाइटें लगाने के लिए प्रोजेक्ट की अलाटमेंट बाकी है। नगर निगम हदें अब बढ़ाकर खांबरा गेट में गद्दोवाली को जाने वाली मलको तराड़ गांव तक हो चुकी हैं। ऐसे में अब निगम की हद के पास नई लाइटें फिट की जाएंगी। इस योजना से शहर की हदों पर विकसित नई कॉलोनियों की जनता को राहत मिलेगी। इनमें वडाल चौक, टावर एंकलेव, धर्मपुरा आबादी, खांबरा, एलडिको, ताजपुर जैसे इलाकों को लाभ होगा।


