पठानकोट चौक पर विवाद के दौरान कृपाण लहराने से हड़कंप

पठानकोट चौक में रविवार दोपहर एक मामूली विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया, जब पुलिस की मौजूदगी में एक निहंग सिंह ने कृपाण निकाल ली। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक पंजाबी युवक और कुछ प्रवासी युवकों के बीच कहासुनी से हुई थी। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही थाना आठ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान आईपीएस अधिकारी एवं एएसपी नॉर्थ अशोक मीना भी अपने गनमैन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि विवाद के बीच एक निहंग सिंह भी वहां पहुंच गया। हालात बिगड़ते देख उसने अचानक कृपाण निकाल ली। हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *