ह्यूमन राइट्स काउंसिल की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत को देर रात विदेशी नंबरों से गोली मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने फोन पर उन्हें इंटरव्यू देना बंद करने और आप पार्टी के खिलाफ की गई शिकायत वापस लेने की चेतावनी दी। कॉल करने वाले ने कहा कि जालंधर के श्रीराम चौक में आम आदमी पार्टी द्वारा सड़क बंद कर रैली किए जाने की शिकायत ह्यूमन राइट कमीशन को देना और प्रेस कॉन्फ्रेंस करना उन्हें भारी पड़ेगा। मामले की जानकारी मिलते ही पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया सचिव प्रशांत ने अपने साथियों के साथ थाना डिवीजन नंबर 1 पहुंचकर घेराव किया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुनीत चड्ढा, सुमित गुलाटी, विकास जोशी, अश्वनी कुमार, चंदन रखीजा, लखविंदर कौर, ज्योति कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रबल, नरेश शर्मा, गगन बेदी सहित अन्य मौजूद रहे।


