रांची | श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में 254वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री राधा रानी जी का दिव्य आभूषणों से अलौकिक शृंगार किया गया। दोपहर 12 बजे पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने विधिवत भोग लगाया। भजन संध्या में मनीष सोनी ने श्री राधा-कृष्ण व श्री श्याम प्रभु पर आधारित सुमधुर भजन प्रस्तुत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।


