रांची| पुंदाग के एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में रविवार को स्वामी श्रद्धानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य डॉ. तापस घोष के नेतृत्व में शिक्षक और शिक्षिकाओं ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्राचार्य ने स्वामी श्रद्धानंद को एक सच्चा साधक, देश भक्त और समाज सुधारक बताया।


