रांची | युवा ब्रह्मर्षि समाज धुर्वा ट्रस्ट के सौजन्य से ब्रह्मर्षि महिला वाहिनी धुर्वा द्वारा सहजानंद परिसर धुर्वा में रविवार को स्नेह सम्मान होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होली मिलन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें समाज की महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में झारखंड राज्य समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा पांडेय उपस्थित थे। उन्होंने समाज में भाईचारे, सम्मान और प्रेम की परंपरा को बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में सीमा शर्मा, रेणु सिंह, प्रतिमा कुमारी राय, अन्नू राय, तारा सिंह, निरमा तिवारी व अन्य लगे रहे।


