रांची | डोरंडा स्थित शिव मंदिर व महावीर मंदिर धर्मशाला परिसर में रविवार को संत आसाराम बापू की पावन पादुकाओं का पूजन व आध्यात्मिक कार्यक्रम श्रद्धा व उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पादुका पूजन व दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से ‘आशा रामायण’ का पाठ किया। कार्यक्रम का समापन महाआरती व महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ।


