रांची | मंगलम वैंक्वेंट हॉल परिसर में भूमिश्री भूमिहार महिला प्रांतीय सम्मेलन द्वारा रंग-रस फागुन होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दीपशिखा और आरजे दीपा द्वारा विभिन्न मनोरंजक खेलों का संचालन किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पूनम पांडेय, दीक्षा चौधरी, अंजना शाही, ममता सिंह व रश्मि सिंह को सम्मानित किया गया। संस्था की अध्यक्षा सुषमा सिंह ने बताया कि 8 मार्च महिला दिवस पर बच्चों के लिए निःशुल्क आत्मरक्षा कार्यशाला की शुरुआत की जाएगी।


